OpsBreaking

हरियाणा में ग्रुप D के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने चयनित उम्मीदवारों हेतु 48 घंटे के अंदर मांगा विवरण

 
Hayana Group D

हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी के चयनित उम्मीदवारों के लिए 48 घंटे के भीतर जिलावार विवरण मांगा है। चयनित उम्मीदवार विभाग आवंटन की मांग कर रहे हैं। मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर कहा है कि ग्रुप डी कॉमन कैडर नई भर्ती (विज्ञापन 01/2023 के विरुद्ध) के लिए रिक्त पदों को भरने की जिलावार आग्रह पत्र के संबंध में सूचना दी जाए। उपरोक्त विषय पर दिनांक 31.01.2024 और 26.02.2024 को भेजे सरकारी पत्रों के संदर्भ में अनुरोध है कि ग्रुप कॉमन कैडर के नवीनतम रिक्त पदों और डी

नई भर्ती (विज्ञापन 01/2023 के विरुद्ध) की जिलावार मांग का विवरण 48 घंटे के भीतर पोर्टल पर भरें। यह भी अनुरोध है कि प्रत्येक पद का वास्तविक जिला एवं पद नामकरण भरा जाए। पूर्व में यह देखा गया है कि नोडल अधिकारी द्वारा अपलोड किए गए कुछ रिक्त पद गलत पाए गए थे। इसलिए, नोडल अधिकारियों को उपरोक्त मांग विवरण अपलोड करते समय पूरी सावधानी बरतने का सख्त निर्देश दिया जाता है। इसके अलावा, यदि रिक्ति स्थिति के संबंध में कोई विसंगति पाई जाती है, तो उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा सकती है। इसे अत्यंत अत्यावश्यक माना जाए।

ग्रुप डी के कॉमन डिपार्टमेंट के कर्मचारी कर रहे हैं जॉइनिंग का इंतजार

हरियाणा प्रदेश में ग्रुप डी के कॉमन डिपार्टमेंट कर्मचारी काफी लंबे समय से डिपार्मेंट मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इनकी ज्वाइनिंग 09 मार्च, 2024 को करवा दी थी। जिनमें से कुछ को डिपार्टमेंट मिल गए थे जहां उनकी ज्वाइनिंग हो गई थी। जिनको कॉमन कैडर मिला था, उन्हें अभी तक कोई डिपार्टमेंट और वेतन नहीं मिला है। दो महीने से ज्यादा समय हो गया है। ज्वाइनिंग अस्थायी तौर पर संबंधित डिप्टी कमिश्नर ऑफिस में करवा रखी है। वहां खूब शोषण हो रहा है। लोकसभा चुनाव में उनका इस्तेमाल हुआ मगर अभी तक कोई मानदेय या वेतन नहीं मिला। सभी की जिला मुख्यालयों में 70 किलोमीटर तक रोजाना आना-जाना पड़ता है। सभी लगभग कमजोर परिवार से आते हैं जिसके कारण आर्थिक हालात खस्ता बनी हुई है। सभी रोजगार पाकर भी बेरोजगार बने हुए हैं। छुट्टियों के दिन भी काम लिया जा रहा है। साथ में ओवरटाइम करवाया जा रहा है। डिपार्टमेंट न मिलने से सरकारी कर्मचारियों का कोई लाभ हमें नहीं मिल पा रहा है।