OpsBreaking

राशन की दुकान,डिपुओं पर फर्जी लाभार्थियों को हटाने को कर रहे ई-केवाईसी

राशन की दुकान,डिपुओं पर फर्जी लाभार्थियों को हटाने को कर रहे ई-केवाईसी
 
राशन की दुकान,

haryana news:प्रदेश सरकार ने डिपुओं से राशन लेने वाले पात्र परिवारों के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 तक बढ़ा दी है। राशन कार्ड धारकों को आधार कार्ड के साथ जाकर ई-केवाईसी करनी होगी। इस प्रक्रिया से फर्जी लाभार्थियों को हटाने में विभाग को मदद मिलेगी।

डीएफएससी मुकेश कुमार ने बताया कि अब 30 नवंबर तक ई-केवाईसी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 47 प्रतिशत पात्रों ने अपना ई केवाईसी करवा लिया है। अब भी जिला में 53 प्रतिशत उपभोक्ता वचित है। नवंबर तक 100 प्रतिशत ई-केवाईसी करने के लिए समय अवधि बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि राशनकार्ड धारक व्यक्ति अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी के लिए नजदीकी राशन दुकान में अपना अंगूठा मशीन में लगाकर केवाईसी करा सकते हैं।

10 लाख लोगों को मिल रहा राशन

जिला सिरसा की बात करें तो वर्तमान में 10 लाख 67 हजार के करीब लोग है जो राशन लेने के लिए पात्र है। कुल 1497 डिपू है। गुलाबी कार्ड धारकों की संख्या 22515 • है। जिनमें 79446 सदस्य राशन लेते हैं। जबकि पीले कार्ड धारक यानि एसबीपीएल 2 लाख 69 हजार कार्ड धारक है। इनमें 9 लाख 88 हजार से अधिक सदस्य है। जो राशन के लिए पात्र है। फिलहाल सरकार की तरफ से इन पात्र परिवारों को गेहूं, बाजरा, चीनी, सरसों का तेल राशन डिपू पर दिया जा रहा है। जिसमें गुलाबी कार्ड धारक को 11 किलो गेहूं और 24 किलो बाजरा प्रति कार्ड दिया जा रहा है। जबकि बाकी को 3 किलो बाजरा और दो किलो गेहूं प्रति सदस्य राशन दिया जा रहा है। दो लीटर सरसों का तेल और एक किलो चीन सस्ते दाम पर दी जा रही है।

यह है ई केवाईसी

विभाग चाहता है कि जितने सदस्यों के नाम राशन जारी होता है। उनके अंगूठे की छाप राशन डिपू की मशीन पर होनी चाहिए। जो आधार कार्ड से लिंक है। इससे विभाग को पता लग जाएगा कि वास्तव में ही इस परिवार में इतने लोग रहते हैं। फिलहाल ऐसा हो रहा है कि किसी परिवार में बेटी की शादी हो गई। वह ससुराल चली गई तो उसके नाम का राशन भी परिवार ले रहे हैं। वहीं कोई पात्र व्यक्ति की मृत्यु हो गई।