OpsBreaking

कहासुनी के चलते युवक को चाकूओ से गोदा, पीजाआई रेफर एकलव्य स्टेडियम के निकट दर्जनभर युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

कहासुनी के चलते युवक को चाकूओ से गोदा, पीजाआई रेफर एकलव्य स्टेडियम के निकट दर्जनभर युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
 
पीजाआई रेफर

एकलव्य स्टेडियम के निकट मंगलवार दोपहर को बाइक सवार युवकों ने एक युवक को चाकुओं से गोद डाला। युवक को गंभीर हालात मे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। युवक पर हमला क्यों किया गया और हमलावर कौन थे। इसका खुलासा नहीं हो पाया है। सिविल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


गांव हैबतपुर निवासी शुभम (20) मगलवार दोपहर को एकलव्य स्टेडियम के निकट आया हुआ था। उसकी वहा पर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। युवकों ने अपने अन्य दोस्तों को भी बुला लिया। जिस पर युवकों ने शुभम पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें शुभम खून से लथपथ होकर गिर गया। हमलावर युवक वारदात को अंजाम देकर बाइकों से फरार हो गए। गंभीर हालात में शुभम को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सको ने उसकी गंभीर हालात देख पीजाआई रोहतक रेफर कर दिया। शुभम चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहा है। वह दोस्त से मिलने पहुंचा था। हमलावर कोने थे, हमले की वजह क्या रही, इसका खुलासा नही हो पाया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।