OpsBreaking

हरियाणा में बुलेट ट्रैन की तरह बढ़ेगा विकास; किसानों के लिए भी ख़ुशख़बरी, जानें सैनी सरकार का प्लान 

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री के साथ बैठक में हरियाणा से संबंधित विकास परियोजनाओं और योजनाओं पर चर्चा की गई। विकास के मामले में हरियाणा निरंतर बढ़ता हुआ हरियाणा होगा।
 
h

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।  हरियाणा में अब बुलेट ट्रैन की तरह विकाश होने वाला है।  बता दे की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जहां विकास कार्यों का खाका साझा किया, वहीं प्रधानमंत्री ने विकास परियोजनाओं में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि सरकार विकास की गति को तेज करेगी।प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री के साथ बैठक में हरियाणा से संबंधित विकास परियोजनाओं और योजनाओं पर चर्चा की गई। विकास के मामले में हरियाणा निरंतर बढ़ता हुआ हरियाणा होगा।

सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हरियाणा में विकास की गति को तेज करने के लिए कहा है ताकि लोगों का जीवन आसान और सुविधाजनक बनाया जा सके।

इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री नितिन गडकरी भी उपस्थित थे।

 रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) का विस्तार
गुरुग्राम में मेट्रो रेल और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) का विस्तार किया जाएगा, जबकि सराय काले खां से पानीपत तक आरआरटीएस परियोजना का विस्तार करनाल तक किया जाएगा। सड़कों के निर्माण से लोगों के लिए यात्रा करना आसान हो जाएगा।
हरियाणा में राज्यसभा सीट के उम्मीदवार के बारे में एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी का केंद्रीय संसदीय बोर्ड इस संबंध में निर्णय लेता है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रत्येक विधायक के लिए 20 हजार और प्रत्येक सांसद के लिए 30 हजार सदस्यों का लक्ष्य रखा है।

धान की पूर्ण खरीदारी 
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान के प्रत्येक दाने की खरीद की जानी चाहिए। यदि इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को नियमित रूप से मंडियों का दौरा करने के लिए कहा गया है ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।