OpsBreaking

haryana news:तीसरी बार बदली शपथ ग्रहण समारोह की तिथि, मोदी-शाह आएंगे,पंचकूला में 17 को शपथ लेंगे नायब, साथ में 12 मंत्री बनाने की संभावना

तीसरी बार बदली शपथ ग्रहण समारोह की तिथि, मोदी-शाह आएंगे,पंचकूला में 17 को शपथ लेंगे नायब, साथ में 12 मंत्री बनाने की संभावना
 
haryana news cm शपथ ग्रहण समारोह की तिथि

प्रदेश की भाजपा सरकार के सीएम और मंत्री 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे। हाईकमान से इसकी अनुमति मिल चुकी है। इसके लिए पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजन होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई राज्यों के सीएम के अलावा केंद्रीय मंत्री व अन्य गणमान्य लोग शिरकत करेंगे। करीब 50 हजार लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है। पंचकूला के डीसी की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। यह कमेटी तैयारियों में जुटी है।

सीएम के तौर पर नायब सैनी दूसरी बार शपथ लेंगे। उनके साथ 12 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं, इनमें 5 कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे।

मंत्रियों के नामों को लेकर नायब सैनी ने शुक्रवार देर रात व शनिवार को पूर्व सीएम मनोहर लाल व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ गहन मंथन किया है। सूत्रों का कहना है कि सभी लोकसभा सीटों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। सीएम व मंत्रियों की शपथ से ठीक पहले भाजपा विधायक दल की बैठक भी होगी। इसमें विधायक दल के नेता का चयन होगा। यह बैठक 15 या 16 अक्टूबर को चंडीगढ़ में होने की संभावना है।


ये नेता मंत्री पदों के लिए दौड़ में सबसे आगे

कृष्ण लाल पंवार, या हरविंद्र कल्याण में से किसी एक को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं, मंत्री पद के लिए अनिल विज, महीपाल ढांडा, कृष्ण बेदी, डॉ. अरविंद शर्मा, राव नरवीर सिंह, कृष्णा गहलावत, जगमोहन आनंद, योगेंद्र राणा, घनश्याम सर्राफ, विनोद भ्याना, सुनील सांगवान का नाम आगे हैं।