OpsBreaking

कांग्रेस ने जाटों के टिकट घटाए फिर भी सबसे ज्यादा, भाजपा का ओबीसी पर दांव, वैश्य से आगे पंजाबी

कांग्रेस ने जाटों के टिकट घटाए फिर भी सबसे ज्यादा, भाजपा का ओबीसी पर दांव, वैश्य से आगे पंजाबी
 
congress,bjp

कांग्रेस ने 89 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि भिवानी सीट 'इंडिया' गठबंधन की सहयोगी सीपीआई (एम) के लिए छोड़ी। इससे पहले 1977 में ही ऐसा मौका था, जब पार्टी 90 की बजाय 83 सीटों पर लड़ी थीं। भाजपा सभी सीटों पर मैदान में है। कांग्रेस ने 2019 के मुकाबले इस बार जाट बिरादरी का एक टिकट कम किया है। हालांकि सर्वाधिक 26 सीटों पर जाट प्रत्याशी हैं। प्रदेश में से 22 से 25 फीसदी वोटर जाट हैं। भाजपा ने ओबीसी पर ज्यादा भरोसा जताते हुए इस वर्ग के टिकट बढ़ाए हैं। पिछली बार 19 ओबीसी प्रत्याशी थे, इस बार 24 हैं। 30 से 32 फीसदी वोटर ओबीसी हैं। भाजपा ने दस तो कांग्रेस ने सात ऐसे नेताओं को टिकट दी है, जिन्होंने लोकसभा के चुनावी मौसम में ही पार्टी का पल्लू पकड़ा।

परिवारवादः कांग्रेस में 22 तो भाजपा में 11

कांग्रेस ने परंपरागत फॉर्मूला अपनाते हुए पार्टी में सक्रिय नेताओं के परिवारजनों को 22 सीटों पर मौका दिया। दो सांसदों के बेटों व एक की पत्नी को प्रत्याशी बनाया। परिवारवाद पर कांग्रेस को कोसने वाली भाजपा भी पीछे नहीं रही। 11 सीटों पर परिवारवाद है। इनमें अहीरवाल में सांसद राव इंद्रजीत की बेटी का टिकट शामिल है।


युवा व महिलाएंः भाजपा से आगे कांग्रेस रही

दोनों दलों के युवाओं व महिलाओं को ज्यादा मौका देने के दावे थे। कांग्रेस आगे रही है। उसने 17 सीटों पर 40 से कम उम्र के प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा ने सिर्फ 9 सीटों पर मौका दिया है। महिलाओं को टिकट देने के मामले में भाजपा से दो कदम आगे कांग्रेस रही है। भाजपा ने सिर्फ 10 जबकि कांग्रेस ने 12 महिलाओं को मौका दिया।

बाहरीः भाजपा ने 9 तो कांग्रेस ने 7 पर भरोसा जताया


भाजपाः रामकुमार गौतम, अनूप धानक, देवेंद्र बबली, शक्तिरानी शर्मा, संजय कबलाना, निखिल मदान, श्रुति चौधरी, श्याम सिंह राणा, पवन खरखौदा को मौका दिया। डॉ. कृष्ण कुमार व जेलर सुनील सांगवान को नौकरी छोड़ते ही टिकट दिया.

कांग्रेसः जयभगवान आंतिल, रामकरण काला, गोकुल सेतिया, धर्मपाल गोंदर, देवेंद्र हंस, बृजेंद्र सिंह, चौ. निर्मल सिंह पर भरोसा जताया। नौकरी छोड़ते ही पहलवान विनेश फौगाट व पत्रकार सर्वमित्र कंबोज को तत्काल में टिकट दिया।