रानियां में जज कॉलोनी ,नाकोड़ा बाजार ,मेंन बाजार में कलेक्टर रेट में हुई बढ़ोतरी जाने नए कलेक्टर रेट
प्रशासन की ओर से रानियां तहसील के अन्तर्गत आने वाले गांवों में व्यवसायिक व कृषि भूमि के कलेक्टर रेटों में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी की गई है। शहर रानियां व गांवों में आवासीय व व्यवसायिक भूमि के कलेक्टर रेट भी बढ़ा दिए गए हैं। नए बढ़े हुए कलेक्टर रेट 1 दिसंबर रविवार से लागू हो जाएंगे।
प्रशासन की ओर से इन बढ़ाए हुए कलेक्टर रेट की फाइल चंडीगढ़ मुख्यालय में भिजवा दी गई है। नए कलेक्टर रेट लागू होने के बाद रजिस्ट्री करवाने पर खर्च बढ़ जाएगा। इससे सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होना तय है, लेकिन आमजन को इसका सीधा नुकसान है। क्योंकि मकान, दुकान व जमीन खरीदने पर अधिक व्यय करना होगा।
इससे प्रोपर्टी के दामों में और बढ़ोतरी होना भी स्वभाविक है। रानियां शहर के आसपास कृषि भूमि का कलेक्टर रेट 16 लाख रुपए होता था उसे अब बढ़ाकर 19 लाख 20 हजार रुपए प्रति एकड़ कर दिया गया है। इस प्रकार रानियां शहर में स्टेट हाइवे की कृषि भूमि का कलेक्टर रेट 23 लाख 94 हजार रुपए से बढ़ाकर 26 लाख 33 हजार रुपए कर दिया गया है। जिस जमीन का कलेक्टर रेट पहले 42 लाख रुपए प्रति एकड़ निर्धारित था उसका रेट बढ़ाकर 50 लाख 40 हजार कर दिया गया है। आवासीय व व्यवसायिक भूमि के कलेक्टर रेट 20 प्रतिशत तक बढ़ाए गए है।
आवासीय व्यक्सायिक
एरिया पुराने नए पुराने नए
जज कालोनी 4200 5040 12600 13860
नकोड़ा बाजार 2100 2310 6720 8064
भगत सिंह चौक 5880 6468 35700 42840
मेन रोड से गली अमृतसर वाली 6800 7480 35700 42840
भगत सिंह चौक से निरंजन कौर 3000 3750 17850 19635
नामधारी मोहल्ला 2520 3150 10500 11550
हिम्मतपुरा मोहल्ला 2100 2625 6720 8064
चौक से अस्पताल 3360 4034 14700 16170
हाई स्कूल से बीडीओ ऑफिस 2800 3500 9000 9900
बाजीगर मोहल्ला 3360 3696
कबीर बस्ती 1680 2016
पीपल वाली गली 1520 1824