OpsBreaking

महिलाओं से किया हर वायदा पूरा करेगी भाजपा : सुषमा देवेंद्र अत्री

महिलाओं से किया हर वायदा पूरा करेगी भाजपा : सुषमा देवेंद्र अत्री
 
Sushma Devendra
भाजपा नेत्री सुषमा देवेंद्र अत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने पूरा सहयोग, समर्थन देने का काम किया। महिलाओं से जो-जो वायदे भाजपा ने किए है उन वायदों को पूरा करने का काम भाजपा करेंगी। महिलाओं को रसोई खर्च के 2100 रुपए मासिक देने का वायदा हो या फिर कोई भी वायदा महिला हित को लेकर किया गया था उस वायदे को भाजपा पूरा करेंगी। उचाना हलके में पूरे जींद में सबसे अधिक महिला मतदान में उचाना नंबर वन पर रहा है।  
सुषमा देवेंद्र अत्री ने कहा कि भाजपा जो कहती है उसे करती है। हरियाणा के मतदाताओं ने इतिहास बनाते हुए भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता सौंपने का काम किया है। इस बार महिला मतदाताओं ने पुरूषों के कदम से कदम मिलाते हुए मतदान करने का काम किया है। महिलाओं से जो वायदे किए है उन वायदों को वो भी निभाने का काम करेगी। गांव में मुख्य रूप से पीने के पानी की समस्याएं आई। इस समस्या का स्थाई समाधान हो इसको लेकर सबसे पहले प्रयास होंगे।