भाजपा ने देश, प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन करने का किया काम : देवेंद्र अत्री
उचाना भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। लोगों को आॅनलाइन तरीके से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार का प्रयास रहा है कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक मिले। केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं हरियाणा की नायब सरकार हर नीति जनहितैषी है।
प्रदेश व केंद्र की मोदी सरकार ने अनेकों ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए प्रदेश में हर वर्ग के उत्थान के साथ समान रूप से विकास कार्य करवा रही है।
आष्युमान भारत बहुत बड़ी योजना है और देश में करोड़ों लोग इसका लाभ ले रहे हैं। इसी योजना के समानांतर हमारी प्रदेश सरकार ने चिरायु कार्ड योजना बनाई और प्रदेश के गरीबों को पांच लाख रुपए तक का नि:शुल्क इलाज कराने की सुविधा दी है। विधायक ने अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को भी सुना। चंडीगढ़ जाते समय रास्ते में उचाना हलके के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी सुना। लोगों ने विधायक का स्वागत किया।