Haryana Roadways fare hike: दिवाली से पहले हरियाणावासियों को बड़ा झटका, रोडवेज के किराये में आया बम्फर उछाल

Haryana Roadways fare hike: हरियाणा में दीवाली से पहले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। बता दे की हरियाणा काफी ज्यादा तादाद में हरियाणा रोडवेज में सफर करते है। अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा राज्य सड़क परिवहन निगम (एचएसआरटीसी) ने राज्य में बस किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की जेब पर असर पड़ने वाला है।
कितना बढ़ाया गया किराया
आमजन के लिए बड़ाई खबर सामने आ रही है। त्योहारी सीजन में लोगों को बड़ा झटका लगा है। बता दे की अब हिसार से चंडीगढ़ की यात्रा करने वाले यात्रियों को 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। बताया जा रहा है कि हिसार से चंडीगढ़ के लिए प्रतिदिन रोडवेज बसों की 30 से अधिक बेस चलती है और हजारों की तादात में लोग सफर करते है। अगर हम हिसार से शेडूअल की बात करें तो पहली बस चंडीगढ़ के लिए सुबह 3:45 बजे रवाना होगी। रिपोर्टों के अनुसार, पंजाब सरकार द्वारा टोल बढ़ाए जाने के बाद हरियाणा रोडवेज ने बस किराया भी बढ़ा दिया है। पहले यात्रियों से 1 रुपये प्रति किलोमीटर का शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब यह 1.45 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है।
हिसार से चंडीगढ़ का रोडवेज बस किराया
बताया जा रहा है कि हिसार से चंडीगढ़ के लिए 310 रुपये के बजाय 320 रुपये देने होंगे। पंजाब सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, लालडू गांव बलदेव नगर से तीन किलोमीटर दूर अंबाला से आगे है। हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर प्रतिदिन 10 से अधिक बसें चलती हैं। हिसार से चंडीगढ़ तक 24 घंटे में 15,000 से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में अब यात्रियों को हिसार से चंडीगढ़ जाने के लिए 310 रुपये के बजाय 320 रुपये देने होंगे। 10 रुपये का अतिरिक्त खर्च उनकी जेब पर चढ़ गया है।