Bank holiday today: देश के इन राज्यों में आज बंद रहेंगे बैंक, फटाफट घर से निकलने से पहले करें चेक
OPS Breaking, Bank holiday Today: बैंकों की जानकारी घर से निकलने से पहले जरूर जान ले, क्योंकि त्योहारी सीजन में छुटियों की भरमार है। उसी के चलते आज गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। 10 अक्टूबर 2024 को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंकों का अवकाश रहने वाला है। अधिक जानकरी के लिए बता दे की 10 अक्टूबर को महासप्तमी का त्योहार मनाया जाएगा। जिसके चलते काफी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है चलिए फिर बिना किसी देरी के यहां जानें किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।
गुरुवार 10 अक्टूबर 2024 को बंद रहेंगें सभी बैंक
त्योहारी सीजन में छुट्टियों की भरमार रहने वाली है उसी के चलते आज गुरुवार यानि 10 अक्टूबर को महासप्तमी के कारण बैंक बंद रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए बता दे की 10 तारीख को त्रिपुरा, असम, नागालैंड और बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। बाकी सभी जगहों पर बैंकों में रेगुलर कामकाज होगा।
बता दे की महासप्तमी दुर्गा पूजा के पांचवें दिन मनाई जाती है और इसे नवरात्रि के दौरान इस का काफी ज्यादा महत्व माना जाता है। यह दिन माता दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है, जब देवी के सप्तम रूप की आराधना की जाती है। इसी के चलते आज कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।
जानें अक्टूबर महीनें में कब कब बंद रहेंगें बैंक
10 अक्टूबर (महासप्तमी): गुरुवार को त्रिपुरा, असम, नागालैंड और बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
11 अक्टूबर (महाअष्टमी/महानवमी/अयुध पूजा): शुक्रवार को त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, बिहार, झारखंड, और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
12 अक्टूबर (दशहरा/महानवमी/विजयादशमी): शनिवार को सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार भी है।
13 अक्टूबर: रविवार
14 अक्टूबर (दुर्गा पूजा): सोमवार सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)
17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती / काती बिहू
20 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
26 अक्टूबर: जम्मू और कश्मीर में अधिग्रहण दिवस / चौथा शनिवार
27 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
31 अक्टूबर: दिवाली (दीपावली) / काली पूजा / सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / नरक चतुर्दशी