पटाखों के धुएं से एक्यूआई का लेवल 323 पर पहुंचा खेतों में कम जली पराली, 3 लोकेशन आने से राहत

Nov 2, 2024, 08:26 IST
खेतों में फसल अवशेष जलाने के मामले में जिला प्रशासन की सख्ती और किसानों की जागरूकता से पराली जलाने के मामलों में खासा कमी आई है। दीपावली की रात्रि में खेतों से हरसेक की मात्र 3 लोकेशन आई, जिनमें एक नो-फायर मिली, जबकि चौपटा क्षेत्र के एक खेत में मामूली फसल अवशेष जलते पाए गए। जिसकी बदौलत अगली सुबह
आसमान में स्मॉग धुएं के गुबार नजर नहीं आए। हालांकि पटाखों के धुएं से एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) पीएम 2.5 का स्तर 323 माइकोग्राम और पीएम 10 का लेवल 362 नापा गया। जबकि दीपावली से पहले दिन एक्यूआई 303 के पार दर्ज किया गया था। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से आंखों में जलन और सांस के रोगियों को दिक्कतें पेश आईं, लेकिन पराली न जलने से लोगों ने राहत महसूस की।