OpsBreaking

नाथूसरी चौपटा में धान खरीद का लिया जायजा अमीर चंद मेहता ने मंडी में पहुंचकर किसानों की जानीं समस्याएं

नाथूसरी चौपटा में धान खरीद का लिया जायजा अमीर चंद मेहता ने मंडी में पहुंचकर किसानों की जानीं समस्याएं
 
धान खरीद का लिया जायजा अमीर चंद मेहता

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे अमीर चंद मेहता ने  नाथूसरी चौपटा अनाज मंडी में धान खरीद का जायजा लिया ओर मंडी का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और किसानों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आश्वासन दिया।

अमीर चंद मेहता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा व्यापारियों और किसानों के हितों की रक्षा के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से व्यापारियों और किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा व्यापारियों और किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है ओर इन योजनाओं को और भी विस्तारित किया जा रहा है।

इस अवसर पर व्यापारियों और किसानों ने अमीर चंद मेहता को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और उन्हें समाधान के लिए आश्वासन दिया। अमीर चंद मेहता ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चौपटा मंडी के विकास के लिए कई परियोजनाएं चलाई जाएंगी। इस अवसर पर विधानसभा ऐलनाबाद के चौपटा मंडल के अध्यक्ष योगेश शर्मा, सतबीर बैनीवाल, राजपाल, राजेंद्र माखोसरानी, राजेंद्र, हंसराज, सुभाष लालचंद, रामकुमार, राम प्रताप सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।