अमीर चंद मेहता ने अनाज मंडी का किया निरीक्षण
भाजपा नेता अमीर चंद मेहता ने चौपटा मंडी का निरीक्षण किया और वहां के व्यापारियों और किसानों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विधानसभा ऐलनाबाद के सह संयोजक भूरा राम डुडी, निक्कू राम फौजी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नाथूराम, नाथूसरी चौपटा मंडल के अध्यक्ष योगेश शर्मा, जमाल मंडल के अध्यक्ष सतबीर बेनीवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजपाल गोदारा, युवा मोर्चा विधानसभा चुनाव प्रभारी राजेंद्र माखोसरानी, जमाल मंडल युवा मोर्चा महामंत्री राजेंद्र कलवा, हंसराज निमला, सुभाष जमाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता लालचंद शर्मा, रामकुमार कड़वासरा, राम प्रताप बाना, कृष्ण शाहपुरिया मौजूद थे। मेहता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा व्यापारियों और किसानों के हितों की रक्षा के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।