गांव ईगराह से महिला के संदिग्ध हालात में गायब होने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
गांव ईगराह से महिला के संदिग्ध हालात में गायब होने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Jan 12, 2025, 22:30 IST

गांव ईगराह से महिला के संदिग्ध हालात में गायब होने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव ईगराह निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दूध बेचने गया हुआ था। जब वह घर वापस लौटा तो उसकी पत्नी घर से गायब मिली। तलाशने तथा पूछताछ करने पर उसकी पत्नी का कोई सुराग नही लगा। सदर थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार सवार अज्ञात युवकों ने हमला कर व्यक्ति को किया घायल पुलिस ने घायल की शिकायत पर आधा दर्जन अज्ञात पर दर्ज किया मामला