शहर की अनाज मंडी में 492 क्विंटल नरमा की आवक, अधिकतम मूल्य ₹ 7790 रहा, जान आज के ताजा भाव
शहर की अनाज मंडी में गुरुवार को 492 क्विंटल नरमा की आवक हुई। जिसमें प्राइवेट व्यापारियों द्वारा नरमे की खरीद की जा रही है। जिसमें अधिकतम मूल्य 7790 रुपये प्रति क्विंटल रहा और न्यूनतम मूल्य 7230 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
शहर की अनाज मंडी में पिछले एक माह से नरमा की आवक शुरू हो गई। जिसमें गुरुवार को अनाज मंडी में 492 क्विंटल को नरमा की आवक हुई। जिसमें अधिकतम मूल्य 7760 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
जबकि अनाज मंडी में इस सीजन की अब तक 3 हजार 2 क्विंटल नरमा की आवक हुई है। वहीं डबवाली में अभी तक सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है।
प्राइवेट व्यापारियों द्वारा नरमा की खरीद की जा रही। किसान नेता मिट्ठ कंबोज, सुरेश पूनिया, राकेश नेहरा, इकबाल सिंह मान
व अन्य ने कहा कि नरमा की फसल समर्थन मूल्य पर मंडी में खरीद की जाए। इसके लिए पहले भी मांग उठ चुके हैं लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते प्राइवेट व्यापारी मनमर्जी रेट पर बोली लग रहे हैं जिसका नुकसान किसानों को झेलना पड़ रहा है।