10 अक्टूबर से लगातार 4 छुट्टियां, दशहरे से पहले हरियाणा यूपी, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, में ये सेवाएं रहेंगी बंद, जानें Holidays October 2024

OPS Breaking- Holidays October 2024 : त्योहारी सीजन शरू हो चुका है और बच्चों से लेकर बड़ों के लिए छुट्टियों की भरमार है। अक्टूबर माह में नवरात्र के साथ ही त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। अब आपको लगातार 4 छुट्टियाँ मिल रही है तो आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घुमनें का भी प्लान बना सकते है। अधिक जानकारी के लिए बता दे की ताजा खबर यह है कि 10 अक्टूबर से लगातार छुट्टियां आ रही हैं।
इन छुट्टियों के चलते कुछ सेवाएं का लाभ भी आप नहीं ले पेनेगें जैसे- सरकारी दफ्तर बंद होने के कारण कई जरूरी काम अटक जाएंगे। बैंक बंद होने से बैंकिंग प्रभावित होगी। हालांकि एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग जारी रहेगी। स्कूली बच्चों की भी मौज बन गई की उनकी भी छुट्टी रहने वाली है
दशहरे की छुट्टी कब है
अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस बार कैलेंडर के अनुसार, यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में 10 अक्टूबर से चार दिन की लगातार छुट्टियां आ रही हैं।
10 अक्टूबर को सप्तमी की छुट्टी है। इसके बाद 11 अक्टूबर, शुक्रवार को महा अष्टमी और महानवमी एक साथ है। इसके अगले दिन 12 अक्टूबर, शनिवार को दशहरा मनाया जाएगा।
अगले दिन रविवार होने से सभी दूर अवकाश रहेगा। कुल मिलाकर 14 अक्टूबर, सोमवार से ही नियमित कामकाज चालू होगा। इससे पहले कुछ जरूर काम अटक सकते हैं।
अक्टूबर में कब-कब है सार्वजानिक अवकाश
16 अक्टूबर को त्रिपुरा और बंगाल में लक्ष्मी पूजा का सार्वजनिक अवकाश है। बैंक भी बंद रहेंगे। इसके बाद 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और कटी बिहू के उपलक्ष्य में कर्नाटक, असम, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।
दिवाली पर कितनी मिलेगी छुट्टियां
अधिक जानकरी के लिए बता दे की 29 अक्टूबर को धनतेरस आपके जीवन में छुट्टी के साथ बहार लेकर आने वाला है। 31 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। धनतेरस 29 अक्टूबर के बाद छोटी दिवाली 30 अक्टूबर और दिवाली 31 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। 1 अक्टूबर को भाई दूज का अवकाश रहेगा।