2024 हरियाणा चुनाव से 13 महिलाएं पहुंची विधानसभा, Vinesh Phogat-सावित्री जिंदल समेत देखने पूरी लिस्ट
ops Breaking, Haryana Election Result: हरियाणा में विधासभा चुनाव का परिणाम आ चूका है। इस बार हरियाणा में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है। अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरयाणा विधानसभा के इतिहास में ऐसा है दूसरी बार हुआ है, जब 13 महिलाएं विधानसभा के लिए चुनी गईं। इनमें कांग्रेस से 7, भाजपा से 5 और 1 निर्दलीय है। हरियाणा के चुनाव में पहली बार वर्ष 2014 विधानसभा चुनाव में 13 महिला उम्मीदवार सदन पहुंची थी।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की भाजपा के नवोदित उम्मीदवारों में जबकि कांग्रेस से पहली बार चुनाव लड़ने वालों में मुलाना से पूजा चौधरी, नांगल चौधरी से मंजू चौधरी अटेली से जीतने वाली राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव, तोशाम से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी और कालका से अम्बाला की पूर्व मेयर शक्ति रानी शर्मा शामिल हैं, शामिल हैं। इनके अलावा जुलाना से ओलंपियन विनेश फोगाट ने भी पहली बार चुनाव लड़ा है और अपने ही चुनाव में वो जुलाना से जितने वाली हरियाणा के इतिहास की पहली महिला बनी।
देश की की सबसे अमीर महिला एकमात्र निर्दलीय महिला हैं जिंदल
अधिक जानकारी के लिए बता दे की भाजपा के लिए पटौदी से बिमला चौधरी और कृष्णा गहलावत राई विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनकर दोबारा विधानसभा पहुंचेंगी। दूसरी ओर, कलानौर और झज्जर विधानसभा क्षेत्रों से शकुंतला खटक और गीता भुक्कल तीसरी और चौथी बार कांग्रेस विधायक के रूप में विधानसभा में पहुंची हैं, जबकि नारायणगढ़ से शैली चौधरी और साढौरा से रेनू बाला लगातार दूसरी बार जीतीं हैं। सावित्री जिंदल हिसार से जीतने वाली एकमात्र निर्दलीय महिला हैं।