OpsBreaking

शहर की नई अनाज मंडी में 12,041 क्विंटल धान की आवक, डीएफएससी ने 7903 क्विंटल खरीदा

शहर की नई अनाज मंडी में 12,041 क्विंटल धान की आवक, डीएफएससी ने 7903 क्विंटल खरीदा
 
quintals of paddy

शहर की नई अनाज मंडी में सोमवार को 12,041 क्विंटल धान की आवक हुई। जिसमें 7903 क्विंटल धान की खरीद समर्थन मूल्य पर हुई। जिसमें डीएफएससी की ओर से खरीद की गई। शहर की अनाज मंडी में इस सीजन की अब तक 36 हजार 547 क्विंटल धान की आवक हुई है। जिसमें खरीद का कार्य धीमा होने के चलते अब तक 16 हजार 581 क्विंटल धान की खरीद हुई है।

वहीं गांव लोहगढ़ के खरीद केंद्र में अब तक 2367 क्विंटल धान की आवक हुई है और 2367 क्विंटल धान की खरीद हो गई है। गांव चट्ठा में अब तक 1169 क्विंटल धान की आवक हुई है और 514 क्विंटल की खरीद हुई है। कालुआना खरीद केंद्र पर 4848 क्विंटल धान की आवक हुई है और 1716 क्विंटल धान की खरीद हुई है। हैबुआना में 380 क्विंटल की आवक हुई है और 120 क्विंटल की खरीद हुई 
है और देसूजोधा खरीद केंद्र पर 2229 क्विंटल धान की अब तक आवक हुई है और 2229 क्विंटल धान की खरीद हुई है। जबकि चौटाला व मौजगढ़ में अभी तक खरीद शुरू नहीं हुई है। वहीं शहर की नई अनाज मंडी में 4800 क्विंटल का उठान हुआ है और देसूजोधा में 440 क्विंटल धान का उठान हुआ है। इसके साथ ग्रामीण खरीद केंद्र चट्ठा में 210 क्विंटल धान का उठान अब तक हुआ है। भारतीय किसान यूनियन एकता ओग्राह्म व राष्ट्रीय किसान संगठन टीम सदस्यों ने सोमवार को मार्केट कमेटी सचिव सुनील कुमार को ग्रामीण मंडियों में धान खरीद को सुचारू रूप से करने व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर ज्ञापन सौंपा।

किसान नेता भूपेंद्र सिंह, जसवीर सिंह भाटी, जसवंत सिंह,मनदीप सिंह, हरबंस सिंह, जरनैल सिंह, जगसीर सिंह, कुलवंत सिंह, भोला सिंह, प्रीतपाल सिंह, गुरलाल सिंह व अन्य ने बताया कि शहर की अनाज मंडी सहित ग्रामीण खरीद केंद्रों पर धान की फसल की आवक शुरू हो गई है। परंतु मार्केट कमेटी की ओर से ग्रामीण मंडियों में शौचालय, पीने के पानी व सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने
बताया कि ग्रामीण एरिया में खरीद केंद्र पर कुछ किसानों को बैठे हुए 10 से 15 दिन हो गए हैं और आज तक उनकी धान की फसल की खरीद नहीं की गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण मंडियों में जल्द से जल्द खरीद का कार्य शुरू किया जाए और आढ़तियों को बारदाना जल्द मुहैया करवाकर उठान कार्य भी साथ की साथ करवाया जाए।