Sariya Cement Rate Today 25 August: सीमेंट के दामों में हुई बढ़ोतरी, सरिया के दाम स्थिर, फटाफट करें चेक

Sariya Cement Price Today 25 August, 2024: भारत में पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों के साथ-साथ, सरिया और सीमेंट की कीमतों में हर दिन उतार-चढ़ाव होता है। देश के कुछ हिस्सों में कीमतें बढ़ रही हैं जबकि कुछ में गिर रही हैं। आज के समय में देश के विकास के लिए लगातार कई निर्माण कार्य शुरू हो रहे हैं और बड़ी-बड़ी इमारतों का निर्माण हो रहा है। नतीजतन, सरिया और सीमेंट की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।
पिछले कुछ दिनों से लगातार सरिया और सीमेंट के दामों में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन आज 25 अगस्त, 2024 रविवार को सीमेंट के दामों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। सीमेंट के दाम 10 से 15 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। सरिया के दामों में स्थिरता बनी हुई है।
अगर आप भी अपने लिए काम शुरू करना चाहते हैं और सही समय की तलाश में हैं तो आज का दिन बेहतर अवसर बन सकता है। आइए जानते हैं कि आज के ताजा सरिया सीमेंट की कीमत क्या है।
सरिया का आज दाम (Sariya Rate Today)
भारतीय मार्केट में 12mm सरिया की की कीमत 45,600 रूपए प्रति क्विंटल हैं। इसके भाव में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है।
सीमेंट का आज दाम (Cement Rate Today)
आज भारतीय मार्केट में अच्छी क्वालिटी सीमेंट की कीमत में बढ़ोतरी हुई है, उसके बाद अब 330 रूपए प्रति बैग से लेकर जिप्सम सीमेंट के भाव 380 रूपए प्रति बैग देखने को मिले हैं।