Ratan Tata Net Worth: इतनी संपत्ति के मालिक थे रतन टाटा, जानें अब कौन होगा उनका मालिक
Ratan Tata Net Worth: रतन टाटा की कुल संपत्तिः देश के महान व्यवसायी और अरबपति रतन टाटा का बुधवार (9 अक्टूबर, 2024) की रात को निधन हो गया। जिसके बाडी देश के साथ दुनियां में शोक की लहर दौड़ गय। अधिक जानकारी के लिए बता दे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लो ब्लड प्रेशर के कारण हाइपोटेंशन से पीड़ित थे। नतीजतन, शरीर के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं। उन्होंने 86 वर्ष की आयु कल रात उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की इससे पहले 7 अक्टूबर को उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्होंने पुष्टि की कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। रतन टाटा ने सोमवार (7 अक्टूबर, 2024) को कहा कि उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है और उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उनकी जांच की जा रही है आइए आपको बताते हैं कि रतन टाटा के पास कितनी संपत्ति थी।
रतन टाटा की कुल संपत्ति क्या है?
रतन टाटा ने टाटा ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, ग्रामीण विकास और आपदा राहत में बहुत योगदान दिया है। उन्होंने 1991 में समूह की बागडोर संभाली और 2012 तक रतन टाटा कंपनी के अध्यक्ष बने रहे। टाटा समूह का व्यवसाय घरेलू रसोई से लेकर आसमान में हवाई जहाजों तक फैला हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में रतन टाटा की कुल संपत्ति 3800 करोड़ रुपये थी। वह आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडियन रिच लिस्ट में 421वें स्थान पर थे।
दुनियां के महान दानी व्यक्तियों में शुमार
टाटा समूह में 100 से अधिक सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध कंपनियां हैं जिनका कुल कारोबार लगभग 300 अरब डॉलर है। रतन टाटा अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा दान में देते थे। टाटा समूह के नेतृत्व में रतन टाटा ने न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में अपने व्यवसाय का विस्तार किया।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एक बयान में रतन टाटा को अपना मित्र और मार्गदर्शक बताया. उन्होंने कहा, "हम रतन नवल टाटा को गहरे दुख के साथ विदाई दे रहे हैं वह वास्तव में एक असाधारण नेतृत्वकर्ता थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ताने-बाने को भी आकार दिया है