OpsBreaking

OPS: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! पुरानी पेंशन को मिलेगा का लाभ, फटाफट निपट लें ये जरूरी काम

 
ops scheme

 

OPS 2024: न्यू दिल्ली केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1972 (अब 2021) के तहत, ऐसे कर्मचारियों को एनपीएस से ओपीएस में जाने का अधिकार दिया गया था, जो 22 दिसंबर, 2003 से पहले केंद्रीय सरकार की सेवाओं में विज्ञापित या अधिसूचित पदों पर कार्यरत थे। ऐसे कर्मियों को 31 अगस्त 2023 तक अपनी पसंद का चुनाव करने का समय दिया गया था।

केंद्रीय सरकार ने सेवारत कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने का प्रयास भी शुरू किया है। NPS छोड़कर पुरानी पेंशन व्यवस्था में शामिल होने का अवसर उन्हें मिला है। भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय, लोक शिकायत और पेंशन के अधीन आने वाले ‘पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग’ को इस संबंध में कई प्रश्न मिल रहे हैं।

सेवानिवृत्त कर्मचारी एनपीएस से ओपीएस में किस तरह शिफ्ट हो सकता है? विभाग ने कहा कि एनपीएस से पुरानी पेंशन व्यवस्था में शामिल हो सकते हैं केवल कुछ विशेष शर्तें पूरी करने वाले कर्मचारी और रिटायर्ड कर्मचारी। जैसे योग्य रिटायर्ड कर्मचारी को NPS के तहत सरकारी अंशदान और उस पर मिले प्रतिलाभ को ब्याज सहित वापस करना होगा। इसी तरह कुछ अलग-अलग परिस्थितियां भी होंगी।

केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1972 (अब 2021) के तहत, ऐसे कर्मचारियों को एनपीएस से ओपीएस में जाने का अधिकार दिया गया था, जो 22 दिसंबर, 2003 से पहले केंद्रीय सरकार की सेवाओं में विज्ञापित या अधिसूचित पदों पर कार्यरत थे।

ऐसे कर्मियों को 31 अगस्त 2023 तक अपनी पसंद का चुनाव करने का समय दिया गया था। मार्च 2023 में ये आदेश जारी किए गए थे। उक्त आदेश से पहले कुछ कर्मचारी रिटायर हो गए थे। उनका प्रश्न था कि क्या उन्हें सेनानिवृत्ति के बाद एनपीएस से ओपीएस में शामिल होने का भी अधिकार मिलेगा।

सरकार ने कहा कि वे भी OPSS में शामिल हो सकते हैं। 3 मार्च 2023 को, "पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग" ने एक कार्यालय ज्ञापन जारी किया। इसमें कहा गया कि केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियमावली, 1972 (अब 2021) के अधीन कवर किए जाने का एक बार का विकल्प केंद्रीय सरकार के ऐसे सिविल कर्मचारियों को दिया गया था

जो उस पद या पद के लिए नियुक्त किया गया था, जो राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली की अधिसूचना की तारीख (22 दिसंबर 2003) से पहले विज्ञापित या अधिसूचित किया गया था। इसके अलावा, इस निर्णय को लागू करने से पहले केंद्रीय सरकारी कर्मचारी किस तरह से इसका लाभ उठा सकते हैं?