OpsBreaking

DA Hike Today: 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! आज दोपहर को सरकार 4% बढ़ाएगी महंगाई भत्ता, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी 

7th Pay Commission DA Hike Update Today:मोदी सरकार महंगाई भत्ते (DA) में 3 से 4 प्रतिशत के इजाफे का अनुमान लगया जा रहा है। अभी सरकारी कर्मचारियों को 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है। डीए बढ़ने पर महंगाई भत्ता 53 या 54 फीसदी हो सकता है। हालांकि, सरकार डीए बढ़ाने का ऐलान अक्टूबर में करेगी लेकिन इसे लागू 1 जुलाई से ही माना जाएगा।
 
1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी!

OPS Breaking-7th Pay Commission DA Hike Update: 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के मजे होने वाले है। बता दे की आज 9 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक होनी है। कैबिनेट बैठक के बाद सरकार महंगाई भत्ते का तोहफा मिलने जा रहा है। अधिक जानकरी के लिए बता दे की आज कैबिनेट की बैठक है। उसके बाद सरकार डीए बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। 

ये खबर सुन एक करोड़ से अधिक कर्मचारी खुश हो सकते है की सरकार दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा दे सकती है। मोदी सरकार महंगाई भत्ते (DA) में 3 से 4 प्रतिशत के इजाफे का अनुमान लगया जा रहा है। अभी सरकारी कर्मचारियों को 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है। डीए बढ़ने पर महंगाई भत्ता 53 या 54 फीसदी हो सकता है। हालांकि, सरकार डीए बढ़ाने का ऐलान अक्टूबर में करेगी लेकिन इसे लागू 1 जुलाई से ही माना जाएगा। अक्टूबर की सैलरी में 3 महीने का डीए एरियर आएगा। साथ ही दिवाली बोनस के साथ कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होने वाला हैं। 

केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर होगा 54%

अधिक जानकारी के लिए बता दे की कर्मचारियोंको पहले DA 50% तक मिल रहा है ऐसे में सरकार इसे बढ़ाकर 54% तक कर सकती है। इस साल मार्च 2024 में भी सरकार ने 4% की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद डीए 50% हो गया था। हर छह महीने में डीए की समीक्षा होती है। ऐलान जब भी किया जाए लेकिन इसे लागू 1 जनवरी और 1 अक्टूबर से माना जाता है।

सैलरी में आएगा बम्फर उछाल 

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता एक आवश्यक घटक है, जो अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई) के औसत पर आधारित है यदि इस बार 3% की वृद्धि हुई है, तो जिसका मूल वेतन ₹18,000 है। उन्हें 9,000 रुपये से 9,540 रुपये का मासिक डीए मिलेगा। यदि 4% की वृद्धि होती है, तो यह ₹ 9,720 तक पहुंच सकती है।

त्योहारी सीजन में राहत की उम्मीद
अक्टूबर में डीए वृद्धि की घोषणा से त्योहारी सीजन के दौरान कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को वित्तीय राहत मिलने की उम्मीद है। इस बढ़ोतरी से महंगाई से निपटने में मदद मिलेगी और इसका सीधा फायदा 1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा। सरकार का ध्यान डीए बढ़ाने और महंगाई को नियंत्रित करने पर है, लेकिन इसके साथ ही आठवें वेतन आयोग को लेकर भी चर्चा चल रही है। वर्तमान में कर्मचारी नवरात्रि के अवसर पर डीए वृद्धि के उपहार का इंतजार कर रहे हैं।