{"vars":{"id": "115716:4831"}}

हरियाणा और पंजाब मे गर्मी के तापमान मे गिरावट! इन राज्यों मे बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट; देखे 

 

Haryana Punjab Weather:  हरियाणा के कई इलाकों में पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज राज्य में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। इससे तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी और लोग गर्मी महसूस करेंगे। पंजाब में भी बारिश के बाद तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आई। इस वजह से राज्य के जिलों में तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, 26 जून तक हरियाणा में मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। 22 से 26 जून तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में मामूली वृद्धि होगी। तेज पश्चिमी हवाओं के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके बाद 26 जून की रात को मौसम में बदलाव के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, प्री-मानसून का दूसरा चरण 27 जून से शुरू हो सकता है। फिर तापमान कम हो जाता है।

हरियाणा में कब पहुंचेगा मानसून?
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में प्री-मानसून के दूसरे चरण के बाद मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में 3 जुलाई से प्रवेश कर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बंगाल की खाड़ी से मानसून की हवा के कारण राज्य के कुछ क्षेत्रों में मौसम में बदलाव दर्ज किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश भी हुई।

पंजाब में मानसून कब पहुंचेगा?
पंजाब में गर्मी की स्थिति से अब राहत मिलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 26 जून से दिखाई देगा। इस अवधि के दौरान मानसून से पहले बारिश होने की उम्मीद है। वर्तमान में मानसून धीमी गति से आगे बढ़ रहा है, जिसके कारण मानसून के जून के पहले सप्ताह में प्रवेश करने की संभावना है।