{"vars":{"id": "115716:4831"}}

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने BJP विधायक के रूप में ली शपथ, करनाल को फिर मिला CM सिटी का दर्जा

 

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह विधानसभा सचिवालय में आयोजित किया गया।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने चंडीगढ़ में सैनी को पद की शपथ दिलाई। नायब सैनी अब विधानसभा के सदस्य बन गये। सैनी ने जून में करनाल विधानसभा उपचुनाव जीता था

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है. चुनाव के बाद करनाल सीट खाली हो गई थी.

बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि करनाल सीएम सिटी रहेगी. बाद में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार त्रिलोचन सिंह को हराकर करनाल विधानसभा सीट जीती। नायब सैनी की जीत ने करनाल को फिर से सीएम सिटी का दर्जा दिला दिया है.