{"vars":{"id": "115716:4831"}}

हरियाणा-पंजाब के मौसम का बदलाव, अब इतने दिन बरसेंगे बादल; गर्मी से मिलेगी निजात 

 

Haryana-Punjab Weather Alert: लंबी गर्मी के बाद उत्तर भारत में राहत की बौछारें पड़ने वाली हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार, 19 जून की रात से 21 जून तक हरियाणा क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ धूल भरी हवाएं चलने की भी आशंका है।

एचसीआरवी के मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि 19 जून की रात से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी. इसके बाद चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। जून से प्री-मानसून बारिश की भी उम्मीद है आईएमडी के मुताबिक, प्री-मॉनसून शुरू होने के बाद जहां गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं किसानों को भी फायदा होगा. उधर, दक्षिण-पश्चिम मानसून भी अब रफ्तार पकड़ेगा। राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश को भी दक्षिण-पश्चिम मानसून से राहत मिलेगी।

हालाँकि, जून में अब तक 87 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिससे पूरा उत्तर भारत एक महीने से अधिक समय तक भीषण गर्मी की चपेट में है। इस बार गर्मी ने हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ठंडे इलाकों में भी कहर बरपाया है

 इसके अलावा मध्य भारत के साथ-साथ बिहार समेत पूर्वोत्तर भारत में भी भीषण गर्मी जारी रही. हालाँकि, दक्षिण-पश्चिम मानसून इस समय पूर्वोत्तर भारत में बरस रहा है। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली एनसीआर में भी थोड़ी देरी से 27 जून से 3 जुलाई के बीच मानसून पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, मानसून के प्रवेश के बाद उत्तर भारत में भी मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।


उत्तर भारत में पिछले एक महीने से चल रही भीषण गर्मी अब अपने अंतिम चरण में है. उत्तर भारत में जून से प्री-मॉनसून का दौर शुरू हो जाएगा चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि जून की रात से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा इस दौरान छिटपुट बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिलेगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार, हालांकि, इस बार उत्तर भारत में मानसून में देरी होने की संभावना है।