{"vars":{"id": "115716:4831"}}

हरियाणा प्रदेश के हजारों किसानों की हो गई बल्ले-बल्ले, मुख्यमंत्री ने दिया यह बड़ा तोहफ़ा 

 

हरियाणा प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा तोहफा दिया है। आपको बता दें कि प्रदेश के किसान पिछले काफी समय से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग कर रहे थे। हरियाणा के भिवानी जिले में कल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 

प्रदेश के 54 हजार किसानों की न बल्ले-बल्ले कर दी। मुख्यमंत्री ने कल भिवानी में प्रदेश के लगभग 54 हजार किसानों के खातों में खराब हुई फसलों की लगभग 135 करोड़ रुपए मुआवजा राशि सीधे खातों में ट्रांसफर कर दी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार लगातार गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और युवाओं को सशक्त व मजबूत करने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे आज हर वर्ग का हमारी सरकार पर विश्वास बढ़ा है। गरीब, किसान, सम्माज के चंचित वर्ग के हित में अगर कोई सोचता है तो वो नरेंद्र मोदी हैं। 

अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत भी 3529 पात्र लाभार्थियों के खातों में डाले 131.24 करोड़ रुपए

हरियाणा के मुख्यमंत्री भिवानी में आयोजित समारोह में किसान कल्याण की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ई-पसल क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से रबी 2024 में क्षतिग्रस्त फसलों की 135 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि सीधे प्रदेशभर के 54000 से ज्यादा किसानों के खातों में भेजी। साथ ही उन्होंन दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत भी 3529 पात्र लाभार्थियों के खातों में 131.24 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि जारी की। सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों को मजबूत करने का काम लगातार कर रही है। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाकर किसानों को सुरक्षित और मजबूत करने का काम किया जा रहा है।