{"vars":{"id": "115716:4831"}}

जींद में मांगों को लेकर 4 जुलाई को कर्मचारी भरेंगे हुंकार, अधीक्षक अभियंता के कार्यालय के बाहर करेंगे प्रदर्शन
 

 

 

जींद में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा 2061 संबंधित भारतीय मजदूर संघ की बैठक का आयोजन जिला सचिव महेंद्र शर्मा के आह्वान पर कार्यकारी अभियंता जींद डिवीजन आॅफिस के प्रांगण में हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव महेंद्र शर्मा ने की व मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष मोती मोर ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी से प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा, जिला अध्यक्ष लोकेश भ्याण, उपाध्यक्ष राकेश मलिक, जिला सचिव महेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश शर्मा, मीडिया प्रभारी बिल्लू दहिया व सह मीडिया प्रभारी जितेंद्र भारद्वाज, वीरेंद्र चहल व हरीश जिला जींद कार्यकारिणी सदस्य व जींद डिविजन के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आने वाले आंदोलन के लिए 4 जुलाई को अधीक्षक अभियंता दफ्तर पर प्रदर्शन करते हुए सरकार के नाम ज्ञापन देने हेतु और 29 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास करनाल में विरोध प्रदर्शन में अपनी लंबित मांगों के लिए चाहे वह रेगुलर पॉलिसी हो या पिछले 3 वर्ष से वेतन विधि नहीं करी गई और अन्य मांगों के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी साथियों को शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।

जींद डिवीजन की कार्यकारिणी सगंठन व कर्मचारियों के हित में कार्य करने को हमेशा तत्पर हैं। हम आशा करते हैं कि जींद डिवीजन की कार्यकारिणी सगंठन को तन, मन, धन से मजबूत करेगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य जींद डिवीजन जींद सब डिवीजन नंबर 1 जींद सब डिवीजन नंबर 2 की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन करना था।

जींद डिवीजन की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष राजेंद्र चहल, उपाध्यक्ष नसीब, सचिव प्रदीप, सह सचिव नीलम, कोषाध्यक्ष कमल, प्रेस प्रवक्ता रविन्द्र को नियुक्त किया गया। जींद सब डिवीजन नंबर 1 कार्यकारिणी के अध्यक्ष के तौर पर ललित शर्मा, सचिव आशीष शर्मा, कोषाध्यक्ष   बलवान, सह कोषाध्यक्ष जितेन्द्र, प्रेस सचिव आदिश को नियुक्त किया गया। जींद सब डिवीजन नंबर 2 कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष सुनील, सचिव अनिल, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र, सह कोषाध्यक्ष हरिश, संगठनकर्ता कपिल, मीडिया प्रभारी विरेन्द्र को चुना गया।