{"vars":{"id": "115716:4831"}}

सिरसा, जींद, हिसार और कैथल को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात, 22 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 126 करोड़ रुपए

 

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा, जींद सहित हिसार और कैथल जिले को आज बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने इन जिलों में बुनियादी ढांचे के विकास हेतु 126 करोड़ रुपए की राशि खर्च करने के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि आज मुख्यमंत्री ने प्रदेश के चार जिलों कैथल, जींद, सिरसा और हिसार में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 22 परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी देते हुए इन जिलों के लोगों को बड़ी सौगात दी है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद प्रदेश के हिसार, जींद, कैथल और सिरसा जिले के लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत  यह घोषणा की। 

गोहाना में बनेगा जल्द बनेगा रोहतक-जींद रोड बाईपास और संत कबीर के नाम से चौक

हरियाणा प्रदेश के सोनीपत जिले के गोहाना कस्बे में मुख्यमंत्री ने आज संत कबीर दास जी के 626वे प्रकाश पर्व पर गोहाना में उनके नाम का चौक बनाने की घोषणा की है। इसके अलावा  गोहाना धानक शिक्षा सभा को लाइब्रेरी व लंगर हाल का निर्माण के लिए 31 लाख रुपये की राशि की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भूमि उपलब्ध होने पर रोहतक-जींद रोड पर बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने सरकारी नौकरियों में बैकलॉग को जल्द पूरा किया करने की भी घोषणा की।