{"vars":{"id": "115716:4831"}}

Delhi-NCR के कई इलाकों मे बढ़े CNG के दाम, नई दरें लागू; देखे रेट 

 

CNG Price in Delhi Today : इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने शनिवार सुबह 6 बजे से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 74.09 रुपये प्रति किलोग्राम के बजाय 75.09 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के कुछ शहरों में सीएनजी 1 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने शनिवार से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे पहले कंपनी ने 7 मार्च को कीमत में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती की थी.

जानकारी के मुताबिक सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी आज 22 जून सुबह 6 बजे से लागू हो गई है। दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 74.09 रुपये प्रति किलोग्राम के बजाय 75.09 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में जहां सीएनजी अभी भी 78.70 रुपये प्रति किलो पर उपलब्ध थी. सीएनजी अब 79.70 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी। एनसीआर में शामिल गुरुग्राम में सीएनजी के दाम नहीं बदले गए हैं. गुरुग्राम के अलावा करनाल और कैथल में भी सीएनजी की कीमतें अपरिवर्तित रहीं।

           शहर              पुरानी दर             नई दर

  • दिल्ली              74.09                  75.09
  • नोएडा              78.70                  79.70
  • गाजियाबाद       78.70                  79.70

दरें रुपये प्रति किलोग्राम में