{"vars":{"id": "115716:4831"}}

Mahindra खरीदने वाले के लिए खुशखबरी, Mahindra की इन SUVs पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

 

Mahindra SUVs: अगर आप महिंद्रा की नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं। तो यह आपके लिए बिल्कुल सही समय है। आपको बता दें कि कंपनी अपने MY23 मॉडल्स पर शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस महीने आपको कंपनी की एसयूवी पर 1.5 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। कंपनी जिन एसयूवी पर ऑफर दे रही है। इनमें महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी, महिंद्रा एक्सयूवी700 और महिंद्रा स्कॉर्पियो एन शामिल हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको इस बारे में विस्तार से बताएंगे.

Mahindra XUV700 पर डिस्काउंट

कंपनी पिछले महीने की तरह इस बार भी Mahindra XUV700 पर आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। इस महीने आपको XUV700 के सभी वेरिएंट पर 1.5 लाख रुपये का फ्लैट कैश डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, इसके AX5 7-सीटर वेरिएंट में कंपनी डीजल-MT, डीजल-AT और पेट्रोल-MT वेरिएंट पर 1.3 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इस एसयूवी की कीमत की बात करें तो बाजार में XUV700 SUV की कीमत 13.99 लाख रुपये से 27.14 लाख रुपये के बीच है।

Mahindra XUV400 पर डिस्काउंट

कंपनी सबसे ज्यादा फायदा अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XUV400 पर दे रही है। इस महीने आपको XUV400 के ज्यादातर वेरिएंट्स पर 4.4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। लेकिन इसके केवल हाई-स्पेक वेरिएंट पर, जो 39.4 kWh बैटरी पैक से लैस है, कंपनी 3.4 लाख रुपये का लाभ दे रही है। इसकी कीमत की बात करें तो इस एसयूवी की बाजार कीमत 15.49 लाख रुपये से शुरू होकर 17.49 लाख रुपये तक जाती है।

Mahindra Scorpio N पर डिस्काउंट

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी है। जिसके 4WD डीजल वेरिएंट पर आपको 1 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट मिलता है। इसके 2WD पेट्रोल और डीजल ट्रिम्स पर कंपनी 60,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इस एसयूवी की बाजार कीमत 13.60 लाख रुपये से 24.54 लाख रुपये तक है।